चूरू: सदर थाना पुलिस ने चेक अनादरण के मामले में ओम कॉलोनी से एक स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
Churu, Churu | May 16, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को चेक अनादरण के एक मामले में स्थाई वारंटी को ओम कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। 4 फरवरी 2025 को कोर्ट के द्वारा आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। सदर थाना के हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि चेक अनादरण के एक मामले में ओम कॉलोनी के राजेश कुमार को अरेस्ट किया है।