बीना: रसायन-मुक्त ताजगी का उत्सव,कृषि उपज मंडी के पास लगा जैविक हाट बाजार, लगी लोगों की भीड़
Bina, Sagar | Jul 12, 2026 स्वास्थ्य की चिंता बढ़ रही है तो लोग अब रसायन-मुक्त खाने की ओर रुख कर रहे हैं। शासन के निर्देश पर हर रविवार कृषि उपज मंडी के पास जैविक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोगों को सीधे किसानों से ताजी और शुद्ध सब्जियाँ-फल मिल रहे हैं।कृषि विभाग की निगरानी में चल रहे इस जैविक बाजार में आलू, गोभी, टमाटर सहित विभिन्न प्रकार की सब्जियां एवं फल उपलब्ध है।