कोचाधामन: बिशनपुर दिघीटोला में ऐतिहासिक सार्वजनिक कुएं का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास मुखिया पिंटू चौधरी ने किया
कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत बिशनपुर दिघीटोला में ऐतिहासिक सार्वजनिक कुंआ का जीर्णोद्धार कार्य का मुखिया पिंटु चौधरी ने ग्रामीणों के साथ शिलान्यास किया है। ग्रामीणों के अनुसार इस कुंआ का निर्माण लगभग 100 वर्ष पूर्व हुआ था। तब से आजतक इस कुंआ पर किसी का ध्यान नही गया अब इस कुंआ को मॉडल बनाया जाएगा जिसका आज विधिवत आगाज किया गया।