कोचाधामन: हाई स्कूल चौक बिशनपुर में इफ्तार पार्टी का आयोजन, रोजेदारों ने दुआएं मांगी
कोचाधामन प्रखंड के हाई स्कूल चौक बिशनपुर में शनिवार की शाम को रमजान-उल-मुबारक के 28वां रोजा के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों रोजेदार उपस्थित हुए और रोजा इफ्तार किया। रोजा इफ्तारी से पहले सभी रोजेदारों ने एक साथ मिलकर सामुहिक रूप से अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर दुवाएं मांगी।