क्योलडिया थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक बदमाश को तीन माह के लिए जिला बदर किया है। प्रहलादपुर गांव निवासी सैफ खान उर्फ मोहम्मद शोएब पुत्र रईसखान के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और आरोपी को न्यायालय का आदेश पढ़कर सुनाया। इसके बाद उसे पीलीभीत की सीमा पर छोड़ते हुए तीन माह के लिए जिला बदर किया।