चान्हो: मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से एलर्ट
Chanho, Ranchi | Jun 3, 2024 रांची में मंगलवार को होने वाले मतगणना को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रांची के पंडरा स्थित मतगणना स्थल पर चार लेयर की सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। साथ ही पूरे शहर में राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पूरे पंडरा बाजार परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं।