माखन नगर: सुपलई में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक, की पूजा-अर्चना
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 8, 2026
सुपलई में भगवान हनुमान जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शुक्रवार को पहुंचे और विधिविधान से पूजा-अर्चना में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने भगवान हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।