कवर्धा: छत्तीसगढ़ से नक्सल खत्म करने वाले कवर्धा के लाल का कमाल, जिला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़ में चार दशकों से जड़ें जमा चुके सशस्त्र नक्सलवाद का अंत लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनविश्वास की ऐतिहासिक पुनर्स्थापना के रूप में देखा जा रहा है। यह उपलब्धि सुरक्षा बलों के साहस, शासन की दृढ़ इच्छाशक्ति और बस्तर अंचल के नागरिकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है। इसी परिप्रेक्ष्य में कवर्धा में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा का भव्य अभिनंदन जनभावनाओं की स