चूरू: नीट पेपर लीक और भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन, पुतला फूंका
Churu, Churu | Jul 22, 2026 चूरू कलेक्ट्रेट के सामने संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को किसानों ने नीट पेपर लीक व भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित फ्री ट्रेड डील लागू होने पर देश का कृषि क्षेत्र प्रभावित होगा और किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।