पन्ना: पन्ना में मदरसे की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में मस्जिद के मौलाना गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
Panna, Panna | Aug 1, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकुरिया मोहल्ला स्थित एक मदरसे में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप लगा है। आरोपी मौलाना ने साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी वायर भी काट दी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।