Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
image
image
image
image
image

चार लड़के यमुना में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अभी तक शव नहीं मिले। दिल्ली के अलीपुर इलाके से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यमुना नदी में नहाने गए चार किशोर तेज बहाव में डूब गए, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य किशोर ने शोर मचाकर लोगों को इसकी सूचना दी। घटना 12 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:46 बजे की है, जब अलीपुर थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि हिरनकी गांव के पास यमुना नदी के ठोकर नंबर-24 पर कुछ बच्चे नदी में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि पांच नाबालिग लड़के यमुना में नहाने के लिए आए थे। नहाने के दौरान राहुल, अंशु, सौरभ और अमनदीप नदी के तेज बहाव में फंस गए और देखते ही देखते पानी में लापता हो गए। उनके साथ मौजूद 14 वर्षीय लकी नदी के बाहर था। उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को बुलाया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चारों किशोर नदी की तेज धारा में बह चुके थे। लापता बच्चों की पहचान 15 वर्षीय राहुल पुत्र सतीश, निवासी डीसीएम कॉलोनी इब्राहिमपुर, 15 वर्षीय अंशु पुत्र श्याम बिहारी शाह, निवासी डीसीएम कॉलोनी इब्राहिमपुर, 15 वर्षीय सौरभ पुत्र दीपक, निवासी बस स्टैंड के पास इब्राहिमपुर और 15 वर्षीय अमनदीप पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी ई-ब्लॉक, इब्राहिमपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, डीडीएमए, फायर विभाग और संबंधित एसडीएम को मौके पर बुलाया गया। सभी एजेंसियां मिलकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। स्थानीय पुलिस भी बचाव दलों के साथ लगातार समन्वय कर रही है और बच्चों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बच्चों के मिलने के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में मातम का माहौल है और परिजन अपने बच्चों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Delhi, India | Jul 13, 2026