हैदरनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय शिवालय रोड पर किरारी के समीप बुधवार शाम सात बजे तेज आंधी-तूफान के दौरान पीपल का विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।