पूरनपुर: कोतवाली पुलिस ने किसान से लूट का किया खुलासा, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में पांच दिन पहले किसान से हुई लूट की घटना का पुलिस ने शनिवार दोपहर 12 बजे खुलासा कर दिया। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गए रुपये और तमंचा बरामद किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास निवासी अमित वर्मा 6 अप्रैल को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पूरनपुर से घर लौट रहे थे। तभी लूट हुई थी।