नवाबगंज: आलापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास चलती मारुति अल्टो में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक चलती मारुति अल्टो कार में शनिवार करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। इस घटना में कार सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह हादसा आलापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ, जहां कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार, दुर्गेश विश्वकर्मा अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ अपनी हाल ही में खरीदी गई सेकंड हैंड कार से जा रहे थे।