सरवाड़: पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, बिजयनगर में 48 घंटे में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Sarwar, Ajmer | Jun 3, 2026 बिजयनगर में भीषण गर्मी में गहराते पेयजल संकट व बिजली कटौती को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने 48 घण्टो में व्यवस्था नही सुधारने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।बुधवार को शाम 4 बजे उपखंड अधिकारी मसूदा दीपशिखा को ज्ञापन सौंपा है।भीषण गर्मी के बीच गहराते पेयजल संकट,अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगो के लिए नगर कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया,तुरंत एक्शन लेने की मांग की।