मुंगेर: मुंगेर का मंगरा पोखर बनेगा पर्यटन हब, ₹1 करोड़ से बनेगा सूर्य मंदिर, छठ व्रतियों को मिलेगी सुविधा
Munger, Munger | Apr 19, 2026 मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड अंतर्गत बांक पंचायत स्थित ऐतिहासिक मंगरा पोखर अब पर्यटन के नक्शे पर अपनी अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर यहां 1 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विधिवत शुभारंभ रविवार को भूमि पूजन के साथ हुआ। मुखिया डेजी देवी एवं प्रमुख प्रतिनिधि जयराज