कोल: थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा नेत्री को लाल स्याही से लिखा मिला धमकी भरा पत्र
Koil, Aligarh | Feb 4, 2024 थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान को लाल स्याही से लिखा धमकी भरा पत्र मिला है, भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने पत्र को मिलते ही सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पत्र को देखा और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए, पूरे मामले में क्षेत्र अधिकारी प्रथम ने मामले को संज्ञान में लेकर पत्र डालने वाले के खिलाफ कार्यवाही की है।