सरमथुरा: आंगई थाना पुलिस ने अवैध देशी कट्टा व कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
जिले के आंगई थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कालीमाई कच्चा रोड पर कार्रवाई की गई। इस दौरान बृजराज पुत्र रामसेवक, निवासी चिलाचाँद थाना आंगई को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उस