बरियातु: एसबीआई ने मृतका के परिवार को दिया जीवन बीमा का लाभ
बालूमाथ भारतीय स्टेट बैंक शाखा परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन कर गुरुवार दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के परिजन को 2 लाख का बीमा लाभ दिया। जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक जयंत कुमार ने बताया कि बीते 9 सितंबर 2025 को बालूमाथ प्रखंड के बसिया ग्राम निवासी सुरेंद्र उरांव की पत्नी सुनीता देवी का वज्रपात से आकस्मिक निधन हो गया था।