कटनी नगर: महिला से एंबुलेंस की सफाई कराने के मामले में दो कर्मचारी टर्मिनेट, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्यवाही
जिला अस्पताल में महिला से एंबुलेंस की सफाई करने के वायरल वीडियो को कलेक्टर आशीष तिवारी ने गंभीरता से लेते हुए पायलट पद पर नियुक्त देवा साहू और ईएमटी मोहित खटीक को कंपनी ने सेवा से टर्मिनेट किया है इस संबंध में सीएमएचओ राज सिंह ठाकुर ने आज सोमवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने सख्त निर्देश इस वीडियो के वायरल होने के बाद दिए थे।