काली पलटन ढाल से हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने .32 बोर तमंचे के साथ किया पकड़ा
Sadar, Allahabad | May 30, 2026
प्रयागराज कमिश्नरेट की कैंट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार 30 मई 2026 को काली पलटन ढाल के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से .32 बोर का एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।कैंट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमा में आरोपियों की गिरफ्तारी की है