हरदा: ग्राम उड़ा में फोरलेन रोड पर रेलवे पुलिया के नीचे एमडी पाउडर के साथ युवक गिरफ्तार
Harda, Harda | Jun 2, 2026 अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को एमडी पाउडर (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 96 हजार 500 रुपये कीमत का 9.06 ग्राम एमडी पाउडर तथा 60 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की है।