बदायूं: नैत्थू गांव के निकट दो बाइकें विद्युत पोल से टकराईं, दो की मौत और तीन घायल हुए
Budaun, Budaun | Jun 6, 2025 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के नैत्थू गांव के निकट दो बाइके विघुत पोल से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार 20 वर्षीय सर्वेश पुत्र भारत सिंह व 22 वर्षीय कुलदीप पुत्र ओंमकार निवासी थलिया नंगला गांव थाना मूसझाग की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार संतोष, सचिन, पवन घायल हो गए। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।