#सेवा_संकल्प_अभियान
*बड़नगर के इंगोरिया में मेगा सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित*
*110 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण*
उज्जैन 04 अक्टूबर। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर बड़नगर इंगोरिया डॉ. विजेंद्र सिंह अजनार ने बताया कि गत दिवस को इंद्रप्रस्थ गार्डन में आयोजित मेगा सेवा सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जनसमस्याओं के समाधान के साथ स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण का कार्य किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बड़नगर विधायक श्री जितेंद्र उदय सिंह पंड्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर में डॉ. विजेंद्र सिंह अजनार, दिनेश कुमार पंचोली, जगदीश अजमेरी, जगदीश परमार, आयुष्मान मित्र विशाल ठाकुर, किरण वर्मा, वर्षा संडे, डॉक्टर नामदेव एवं महिला चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर में 110 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 11 आयुष्मान कार्ड एवं 7 आभा आईडी बनाए गए। साथ ही 6 हितग्राहियों को जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाया गया।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि सेवा सेतु कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उनके द्वार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
5 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026