बेलदौर: पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर 4 में महिला से मारपीट और ₹10,000 की लूट, थाने में शिकायत दर्ज
बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी स्वर्गीय कार्तिक सादा के पत्नी अनार देवी ने शुक्रवार की शाम चार बजे बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पड़ोस के चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर दस हजार रुपये छीन लेने की शिकायत की है। घटना गुरूवार के संध्या सात बजे के करीब की बताई जा रही है।