आरा: बसंतपुर में शौच करने जा रहा युवक बाढ़ के पानी में बहकर डूब गया, ट्रैक्टर से शव सदर अस्पताल लाया गया
Arrah, Bhojpur | Aug 8, 2025 बसंतपुर में एक युवक अपने दोस्तों के साथ शौच करने जा रहा था। बाढ़ के तेज बहाव में वह बह गया और लापता हो गया। बहुत ढूंढने के बाद पानी के अंदर से उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। मृतक का नाम मुन्ना सिंह बताया गया है।