सहारनपुर: सहारनपुर के शाकंभरी में बाढ़ से 2 महिलाओं की मौत पर सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट, ADG की मीटिंग में अफसरों को फटकार लगाई
सहारनपुर के शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि मंदिर मार्ग पर लगी कई दुकानों में पानी घुसने से लाखों रुपये का सामान खराब हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए पूरी घटना की रिपोर्ट तलब की है।