जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा अभियोजन कार्यों को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से माती कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित “साक्षी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष” का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अभियोजन एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।