सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर में एक युवक घायल, राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से अस्पताल में कराया भर्ती
Sasni, Hathras | Apr 9, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव बरसे के पास कार व ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई सड़क हादसे के दौरान हाथरस शहर के मोहल्ला मधुगढ़ी निवासी युवक तौसिफ कुरैशी पुत्र गफ्फार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए सड़क हादसे मे घायल हुए युवक को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार किया गया।