औरैया: फतेहपुर जनपद में तैनात महिला सिपाही का लाखों रुपये के जेवर से भरा बैग हुआ चोरी, जांच में जुटी पुलिस
दिबियापुर। बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक महिला सिपाही का लाखों रुपये कीमत के जेवर से भरा बैग पार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक ऑटो चालक को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर भी जांच कर रही है।