मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के भूसरा चौक पर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे भारत सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर लाए गए बीवी-जी रामजी विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट के जनजागरण अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने की।