लूणकरणसर उपखण्ड अधिकारी ने महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चिकित्सक नही मिले। वही अस्पताल में चल रहे निर्माणकार्य का अवलोकन भी किया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक लूणकरणसर मंगलवार को उपखंड अधिकारी दयानंद रुयल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई।