भोगांव: भोगांव में लगने वाले बुद्ध महोत्सव को लेकर ट्रस्ट के लोगों ने एसडीएम से की मुलाकात, प्रशासनिक सहयोग की मांग की
भोगांव में आगामी बुद्ध महोत्सव के सफल आयोजन के लिए तथागत एड्यूबिजन चैरिटेबल ट्रस्ट ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) से मुलाकात कर प्रशासनिक सहयोग मांगा है। इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है।