फतेहपुर: गाजीपुर के फरीदाबाद टिकरी में वृद्ध महिला ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का रहा बुरा हाल
फरीदाबाद टिकरी गांव निवासी स्व0 शिवनायक की पत्नी संपतिया काफी समय से बीमार चल रही थी। काफी इलाज कराने पर जब कोई फायदा न मिला तो शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के परिवार के राकेश कुमार ने दी है।