मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में रात के अंधेरे में चोरों ने चाय-गुटखा दुकान से कैश समेत हजारों का सामान साफ किया
मऊरानीपुर में चोरों ने पीडब्ल्यूडी बंगले के सामने स्थित एक चाय-गुटखा दुकान को निशाना बनाकर सिगरेट, बीड़ी, गुटखा समेत करीब 2200 रुपये की नगदी चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोरी में लगभग 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।