महसी: गायघाट तिराहे से नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में खैरीघाट थाने की पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष ने बताया कि चमारन पुरवा गांव निवासी अजय कुमार उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज गया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 6 मई को दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस टीम ने जांच एवं तलाश शुरू की। कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही।