GRPऔर RRF ने यात्रियों के सामान एवं आभूषणों की चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता. आरपीएफ आरा के निरीक्षक प्रयात्रियों के सामान एवं आभूषणों की चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलताभारी दीपक कुमार एवं राजकीय रेल थाना आरा के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान एवं आभूषणों की चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
पूर्व में आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के गले से सोने की चेन चोरी की दो घटनाओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों के आधार पर सीसीटीवी फुटेज का गहन अध्ययन किया गया। सीसीटीवी विश्लेषण में पाया गया कि 3–4 सदस्यीय गिरोह द्वारा एक विशेष तरीके से घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। गिरोह के सदस्य लक्षित यात्री को पीछे से घेरकर अपने पिट्ठू बैग को ऊपर कर एक प्रकार की आड़/घेराबंदी बना देते थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह का एक सदस्य यात्री के गले से चेन खींच लेता था तथा तत्काल आगे के डिब्बे में सवार हो जाता था, जबकि अन्य सदस्य यात्री के साथ ही ट्रेन में चढ़ जाते थे।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों के हुलिया, पहनावे एवं जूते आदि की बारीकी से पहचान की गई। इसी क्रम में दिनांक 05.10.2026 को आरा स्टेशन पर एक व्यक्ति को पूर्व में चिन्हित संदिग्ध के समान हुलिया एवं पहनावे में देखा गया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति स्टेशन पर आने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका तथा प्रारंभ में स्वयं को पेंटिंग का कार्य करने वाला बताकर टीम को गुमराह करने का प्रयास किया। गहन पूछताछ में उसने उक्त गिरोह का सदस्य होना स्वीकार करते हुए यात्रियों को घेरकर चोरी करने की उपरोक्त कार्यप्रणाली का खुलासा किया।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान इद्रिस लस्कर, निवासी 24 परगना, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी के दो संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि उक्त व्यक्ति पूर्व में राजकीय रेल थाना आरा के दो चोरी के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।
गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है तथा मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आरपीएफ एवं जीआरपी आरा यात्रियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा यात्री अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।
Arrah, Bhojpur | Oct 7, 2026