बीना: ग्राम सेमर खेड़ी में प्रतिमा स्थापित करने हेतु अहिरवार समाज संघ ने तहसील में ज्ञापन सौंपा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
Bina, Sagar | May 15, 2026 अहिरवार समाज संघ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को तहसील कार्यालय पहुंचे और सेमर खेड़ी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार को ज्ञापन सोपा है। अहिरवार समाज संघ के लोगों का कहना है कि ग्राम सेमर खेड़ी में पूर्व में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने की अनुशंसा प्रदान की गई थी।