बांका: नगर परिषद बांका में 30 जून तक होल्डिंग टैक्स करें जमा, मिलेगी छूट
Banka, Banka | Jun 8, 2026 बांका नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संपत्ति कर संग्रहण को लेकर महत्वपूर्ण पहल की है। बिहार नगरपालिका संपत्ति कर नियमावली 2013 के तहत 30 जून से पहले होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले संपत्तिधारकों को 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन सोमवार की दोपहर 12 बजे बताया।