नर्मदापुरम: महाराणा प्रताप जयंती पर NMV कॉलेज चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया
शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शहर के NMV कॉलेज चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।