बांका: धान बीज खरीदारी को लेकर कृषि दुकानों में उमड़ी किसानों की भीड़
Banka, Banka | Jun 23, 2026 बांका शहर में धान की बुवाई के मौसम को देखते हुए कृषि दुकानों पर किसानों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे अलीगंज स्थित बालाजी कृषि केंद्र में बड़ी संख्या में किसान बीज खरीदने के लिए पहुंचे। यहां ब्रांडेड क्वालिटी के धान बीज की मांग सबसे अधिक देखी गई।किसानों का कहना है कि अच्छी उपज के लिए वे गुणवत्तापूर्ण बीज को प्राथमिकता दे रहे हैं