दुमका: डीसी अभिजीत सिन्हा ने समाहरणालय से राज्य स्थापना थीम पर 10 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Dumka, Dumka | Nov 11, 2025 झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत जयंती वर्ष को उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से दुमका जिला प्रशासन द्वारा विशेष जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।