चूरू: NH-52 पर हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Churu, Churu | May 27, 2026 NH-52 पर ख्याळी बस स्टैंड के पास सिरसला में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मुकेश शर्मा गंभीर घायल हो गए। ब्रह्मनगर निवासी 30 वर्षीय मुकेश चूरू आ रहे थे तभी हादसा हुआ। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरे रहे। रास्ते से गुजर रहे एक पिकअप ड्राइवर ने उन्हें डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।