कनवास के धुलेट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विशाल शर्मा के सानिध्य में आयोजित हुआ। गुरूवार सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर में शाम 5 बजे तक मेडिकल टीम ने 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन ने भी रक्तदान किया।