नवाबगंज: किशोरी को मंडप से उठाने की धमकी, अश्लील हरकतें और मंगेतर को भेजीं अश्लील फोटो, रिश्ता टूटा, दो पर FIR
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी को शादी के मंडप से उठाने की धमकी देने और अश्लील बातचीत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी का नंबर हासिल कर उसे परेशान किया और तस्वीरें उसके मंगेतर को भेज दीं, जिससे शादी टूट गई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।