होशंगाबाद नगर: कोतवाली पुलिस एवं यातायात डीएसपी ने बाजार क्षेत्र देर रात में किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने दुकानदारों को दिए निर्देश
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा कोतवाली थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने संयुक्त रूप से सोमवार रविवार दरमियानी रात को शहर का भ्रमण किया। सुबह 6 बजे कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान सतरास्ता, इंदिरा चौक और अस्पताल तिराहा सहित क्षेत्र का निरीक्षण किया।