बरेली: बरेली में तैयार हुई हाईटेक फॉरेंसिक लैब, अब अपराधियों की खैर नहीं, DM ने किया बड़ा निरीक्षण
बरेली में अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है। रामपुर रोड स्थित खलीलपुर में बनी नई हाईटेक फॉरेंसिक साइंस लैब का जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न प्रयोगशाला कक्षों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फॉरेंसिक लैब भवन का हैंडओवर जल्द से जल्द कराया