जहानाबाद: नीमा गांव में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से चरवाहा और गाय की मौत
जहानाबाद के नीमा गांव निवासी 55 वर्षीय शिवपूजन सिंह की गाय चराने के दौरान 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उनकी गाय की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया सोमवार शाम करीब 4 बजे भी जारी है।