मेसकौर: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल, 112 टीम ने अस्पताल पहुंचाया
मेसकौर (नवादा)। सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के मझवे-नरहट मुख्य सड़क (एसएच-103) पर शनिवार को नीलगाय से टकराने के कारण एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना मुढ़हेता चक के पास हुई। जानकारी के अनुसार मड़कूरी गांव निवासी सीशुपाल कुमार, पिता अधी प्रसाद, बाइक से मड़कूरी से मझवे जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई।