नवाबगंज: बाराबंकी में थ्रेसर से मड़ाई करते युवक घायल, हाथ मशीन में फंसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के दोसिपुर गांव में गेहूं की मड़ाई करते समय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।तीस वर्षीय विजय कुमार, पुत्र गोकुल प्रसाद, निवासी दोसिपुर, देवा, का हाथ थ्रेसर मशीन में फंस गया,जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल विजय कुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।